एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh : चिकित्सक ने की महिला से छेड़छाड़,मामला दर्ज

एक महिला ने नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक के खिलाफ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है.

Uttar Pradesh : चिकित्सक ने की महिला से छेड़छाड़,मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नोएडा (उप्र),11 सितंबर : एक महिला ने नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक के खिलाफ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है.

थाना फेस- 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह क्लीनिक पर फिजियो थैरेपी कराने गई थी और उसी दौरान चिकित्सक ने उसके साथ अश्लील हरकत की . यह भी पढ़ें : राकेश टिकैत ने पैरालंपिक में रजत पदक विजेता गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी से की मुलाकात, दी बधाई

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).