Uttar Pradesh: सुलतानपुर में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
जिले के कोतवाली नगर इलाके में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी एक निजी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सुलतानपुर (उप्र), 6 फरवरी: जिले के कोतवाली नगर इलाके में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी एक निजी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर कोतवाली कादीपुर के तवक्कलपुर नगरा निवासी डॉक्टर आजाद खान उसके साथ दो वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है.
बाद में, डॉक्टर के शादी से इनकार करने पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित पुल से 20 वर्षीय छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी और वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसकी चिकित्सीय जांच हुई. अधिकारियों ने कहा कि छात्रा ने चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. नगर कोतवाली प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत के आदेश पर उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

