एजेंसी न्यूज

कोरोनिल पर लोगों को गुमराह न करे पतंजलि: मंत्री राजेंद्र शिंगने

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने शुक्रवार को कहा कि योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लि. द्वारा तैयार की गई दवा 'कोरोनिल' कोविड-19 का इलाज नहीं करती. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पतंजलि भ्रामक दावा कर राज्य के लोगों को गुमराह करेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. शिंगने यह भी कहा कि लोग दवा के नाम की वजह से भी भ्रमित हो रहे हैं.

कोरोनिल पर लोगों को गुमराह न करे पतंजलि: मंत्री राजेंद्र शिंगने
मंत्री राजेंद्र शिंगने (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 3 जुलाई: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे (Rajendra Shingne) ने शुक्रवार को कहा कि योग गुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लि. द्वारा तैयार की गई दवा 'कोरोनिल' (Coronil) कोविड-19 का इलाज नहीं करती. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पतंजलि भ्रामक दावा कर राज्य के लोगों को गुमराह करेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

मंत्री ने कहा कि यदि कोरोनिल के उत्पादकों द्वारा गलत दावे किए जाते हैं तो राज्य के गृह विभाग की मदद से औषधि और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954 के तहत कार्रवाई की जाएगी. एक आधिकारिक वक्तव्य में शिंगने ने कहा कि पतंजलि द्वारा बनाई गई दवा कोरोनिल से कोविड-19 (Covid-19) का इलाज नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: Coronil: पतंजलि की दवा कोरोनिल को लेकर आयुष मंत्री श्रीपद नाइक बोले-जांच के बाद मिलेगी अनुमति

उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि पतंजलि कोरोनिल को केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा के रूप में ही बेच सकती है. शिंगने यह भी कहा कि लोग दवा के नाम की वजह से भी भ्रमित हो रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).