देश की खबरें | सशस्त्र बलों के कर्मियों की डीएनए फिंगरप्रिंटिंग से 12 मामलों मे मदद मिली: ले. जनरल दलजीत सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र बलों के कर्मियों की ‘डीएनए फिंगरप्रिंटिंग’ के तहत चरणबद्ध तरीके से एकत्र किए जा रहे रक्त नमूनों से 12 मामलों में शवों की पहचान करने में मदद मिली है, जिनमें वह हेलीकॉप्टर दुर्घटना भी शामिल है, जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत की मृत्यु हो गई थी। सशस्त्र बल स्वास्थ्य सेवा (एएफएमसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने यह जानकारी दी।

पुणे, एक मई सशस्त्र बलों के कर्मियों की ‘डीएनए फिंगरप्रिंटिंग’ के तहत चरणबद्ध तरीके से एकत्र किए जा रहे रक्त नमूनों से 12 मामलों में शवों की पहचान करने में मदद मिली है, जिनमें वह हेलीकॉप्टर दुर्घटना भी शामिल है, जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत की मृत्यु हो गई थी। सशस्त्र बल स्वास्थ्य सेवा (एएफएमसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने यह जानकारी दी।

सिंह ने पुणे स्थित एएफएमसी के प्लेटिनम जुबली समारोह से इतर पत्रकारों को यह जानकारी दी।

सिंह ने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है जिसमें रक्त के नमूनों को चरणबद्ध तरीके से एकत्र करके एएफएमसी के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में रखे गए भंडार में संग्रहित किया जा रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, "डीएनए प्रोफाइलिंग का क्या मतलब है। आप किसी व्यक्ति के रक्त की एक बूंद लेते हैं, इसे एक विशेष फिल्टर पेपर पर डालते हैं, और इसे एक रिपॉजिटरी में स्टोर करते हैं। बाद में, यदि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार होने पर आप किसी कारण से उस व्यक्ति की पहचान करना चाहते हैं, तो हम उसके नमूने को भंडार से प्राप्त करके शव से बरामद डीएनए के साथ इसका मिलान कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "एएफएमसी के फोरेंसिक विभाग में व्यक्तियों (सशस्त्र बलों के कर्मियों) के विशेष फिल्टर पेपर पर सूखे खून के धब्बे संग्रहीत किए जाते हैं। अब तक, 12 मामलों में, इस तकनीक का उपयोग करके शवों की पहचान की गई है, इनमें वह हेलीकॉप्टर दुर्घटना भी शामिल है, जिसमें सीडीएस जरल रावत और अन्य की मौत हो गई थी।”

आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के नीलगिरि में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज