देश की खबरें | द्रमुक ने वीसीके के साथ चुनावी समझौता किया, छह सीटें दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए द्रमुक ने बृहस्पतिवार को अपने सहयोगी विदुथलई चिरूथाइगल काची (वीसीके) को छह सीटें आवंटित कीं।

चेन्नई, चार मार्च तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए द्रमुक ने बृहस्पतिवार को अपने सहयोगी विदुथलई चिरूथाइगल काची (वीसीके) को छह सीटें आवंटित कीं।

द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और वीसीके प्रमुख थोल तिरूमावलवन के बीच यहां ‘अन्ना अरिवलयम’ में चुनावी समझौता हुआ। ‘अन्ना अरिवलयम’ द्रमुक का पार्टी मुख्यालय है।

तिरूमावलवन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने छह सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।’’ उन्होंने कहा कि जितनी सीटों की पेशकश की गई है उस पर पार्टी के अंदर असंतोष है लेकिन समझौते को स्वीकार करने का निर्णय किया गया ताकि तमिलनाडु से ‘सनातन ताकतों’ को बाहर किया जा सके और धर्मनिरपेक्ष वोटों को एकजुट किया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाए कि द्रमुक संरक्षक एम. करूणानिधि और अन्नाद्रमुक की संरक्षक जे. जयललिता की गैर मौजूदगी में भाजपा द्रविड़ पार्टियों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और सामाजिक न्याय को बरकरार रखने वाली राजनीति को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

कुछ दिनों पहले द्रमुक ने सीट बंटवारा समझौते के तहत इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को तीन सीटें और मानीथानेया मक्काल काची को दो सीटें आवंटित की थीं।

द्रमुक ने कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ अभी सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया है।

तमिलनाडु में 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\