देश की खबरें | करुणानिधि की दूसरी पुण्यतिथि पर द्रमुक ने दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन और पार्टी के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को एम करुणानिधि की दूसरी पुण्यतिथि पर यहां उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, सात अगस्त द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन और पार्टी के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को एम करुणानिधि की दूसरी पुण्यतिथि पर यहां उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मरीना तट पर स्थित करुणानिधि के स्मारक पर दुरईमुरुगन और टी आर बालू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही, अब तक 15 की मौत, राज्य सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा.

द्रमुक अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर भी जाकर पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।

स्टालिन ने डिजिटल माध्यम से करुणानिधि के गृह जिले तिरुवरुर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 473 नए मामले सामने आए: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस मौके पर उन्होंने कोविड-19 से अग्रिम मोर्चे पर मुकाबला कर रहे कर्मियों और नर्सों के लिए कल्याणकारी सहायता का भी वितरण किया।

द्रमुक सांसद कनिमोझी और के एन नेहरू भी इस मौके पर उपस्थित थे।

करुणानिधि का सात अगस्त 2018 को निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\