देश की खबरें | द्रमुक जनहित से ज्यादा चुनाव व वंशवाद की राजनीति को लेकर चिंतित : अन्नाद्रमुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव के पलानीस्वामी ने सोमवार को राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर जनहित के बजाय चुनाव के लिए गठबंधन बनाने और वंशवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने को लेकर चिंतित होने का आरोप लगाया।

चेन्नई, 12 जून ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव के पलानीस्वामी ने सोमवार को राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर जनहित के बजाय चुनाव के लिए गठबंधन बनाने और वंशवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने को लेकर चिंतित होने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का अब उद्घाटन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि उन्होंने सेलम जिले के लिए कोई योजना शुरू करने के बजाय वहां के बस स्टैंड नाम अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि के नाम पर रखा।

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चुनाव में कई वादे कर सत्ता में आए थे लेकिन अब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महा गठबंधन बनाने की कोशिश में व्यस्त हैं। जनता को अब सच्चाई का अहसास हुआ है और लोकसभा चुनाव में वह द्रमुक को सबक सिखाएंगी।’’

पलानीस्वामी का यह बयान मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप लगाए जाने के बाद आया है। स्टालिन ने रविवार को सेलम जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और अन्नाद्रमुक पर केंद्र के प्रतिबंधों का ‘आंख मुंदकर’ समर्थन करने का आरोप लगाया था जिसकी वजह से उनके मुताबिक राज्य के राजस्व को हानि हुई।

पलानीस्वामी ने द्रमुक सरकार पर पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू की गयी अम्मा मिनी क्लीनिक जैसी योजनाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now