देश की खबरें | कोविड-19 का उपचार करा रहे द्रमुक विधायक की हालत नाजुक: अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित द्रमुक विधायक जे अनबाझगन के स्वास्थ्य में सुधार दिखने बाद उनकी हालत बिगड़ गई और नाजुक है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने सोमवार को दी।

जियो

चेन्नई, आठ जून कोविड-19 से संक्रमित द्रमुक विधायक जे अनबाझगन के स्वास्थ्य में सुधार दिखने बाद उनकी हालत बिगड़ गई और नाजुक है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने सोमवार को दी।

डा. रेला इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल सेंटर ने कहा कि 61 वर्षीय विधायक के स्वास्थ्य में सुधार देखा गया था और आक्सीजन की जरूरत कम होकर आधी हो गई थी लेकिन उनका स्वास्थ्य सोमवार को बिगड़ गया।

यह भी पढ़े | ओडिशा: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का भुवनेश्वर के प्राइवेट अस्पताल में निधन: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल के सीईओ डा. आई कलियामूर्ति ने एक बयान में कहा, ‘‘..आज शाम में उनकी हालत काफी बिगड़ गई। उनकी आक्सीजन की मांग एक बार फिर बढ़ गई है और उनके रक्तचाप के लिए दवा की जरूरत पड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी किडनी की पुरानी बीमारी भी बढ़ गई है। उनकी हालत फिलहाल नाजुक है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 237 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9638 पहुंची.

गत मंगलवार को अनबाझगन ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी और अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद करायी गई जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे। अनबाझगन राज्य की राजधानी में पार्टी के जिला सचिवों में से एक हैं और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।

अस्पताल ने कहा कि शुरूआत में उनका इलाज फेसमास्क के जरिये आक्सीजन की अधिक आपूर्ति से की गई थी और तीन जून को उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था क्योंकि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के अध्यक्ष डा. मोहम्मद रेला से मुलाकात की। उन्होंने विधायक के इलाज में सरकार के पूरे सहयोग का भरोसा दिया था।

अगले दिन द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन भी अस्पताल पहुंचे थे और अनबाझगन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

विधायक शहर के चेपौक-त्रिप्लीकेन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका करीब 15 वर्ष पहले जिगर प्रत्यारोपण किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड