एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | द्रमुक नेता दयानिधि मारन ने अपने भाई कलानिधि पर ‘वित्तीय अपराध’ का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता एवं लोकसभा सदस्य दयानिधि मारन ने अपने भाई कलानिधि मारन पर ‘‘वित्तीय अपराध’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सन टीवी एवं संबंधित कंपनियों की पूरी शेयरधारिता को उनकी मूल स्थिति में बहाल करें या कानूनी एवं नियामक की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।

देश की खबरें | द्रमुक नेता दयानिधि मारन ने अपने भाई कलानिधि पर ‘वित्तीय अपराध’ का आरोप लगाया

चेन्नई, 20 जून द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता एवं लोकसभा सदस्य दयानिधि मारन ने अपने भाई कलानिधि मारन पर ‘‘वित्तीय अपराध’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सन टीवी एवं संबंधित कंपनियों की पूरी शेयरधारिता को उनकी मूल स्थिति में बहाल करें या कानूनी एवं नियामक की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।

दयानिधि मारन ने एक कानूनी नोटिस में आरोप लगाया है, ‘‘आप (कलानिधि) और आपके सहयोगियों ने अपने पेशेवर दायित्वों का जानबूझकर दुरुपयोग कर कई सुनियोजित और समन्वित वित्तीय अपराध किए हैं।’’

उन्होंने नोटिस में आरोप लगाया कि इस तरह के कृत्य उच्चतम स्तर के सफेदपोश अपराध हैं और इनसे संबंधित कंपनियों के वैध हितधारकों को अपूरणीय नुकसान हुआ है।

यह कानूनी नोटिस कलानिधि मारन एवं उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि और छह अन्य लोगों को भेजा गया। नोटिस के अनुसार, ये छह लोग कलानिधि और उनकी पत्नी के ‘‘करीबी सहयोगी’’ हैं।

इस बीच, सन टीवी ने कहा कि यह ‘‘कथित मामला 22 साल पुराना है, जब कंपनी एक निजी लिमिटेड कंपनी थी।’’

कंपनी ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा, ‘‘लेखों में कथित रूप से दिए गए बयान गलत, भ्रामक, अटकलबाजी वाले, मानहानिकारक हैं और तथ्यों या कानून द्वारा समर्थित नहीं हैं। हम यह सूचित करना चाहते हैं कि सभी कार्य कानूनी बाध्यताओं के अनुसार किए गए हैं और कंपनी को सार्वजनिक बनाने से पहले संबंधित मध्यस्थों ने इनकी विधिवत जांच की थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).