देश की खबरें | द्रमुक ‘शराब घोटाले’ से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उठा रही परिसीमन का मुद्दा : बंडी संजय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर चेन्नई में आयोजित बैठक उसपर लगे ‘शराब घोटाले’के आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास था।

हैदराबाद, 22 मार्च केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर चेन्नई में आयोजित बैठक उसपर लगे ‘शराब घोटाले’के आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास था।

करीमनगर जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि परिसीमन की प्रक्रिया के तरीकों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटों की संख्या में कोई कमी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक पर 1,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले का आरोप है और लोग पार्टी के खिलाफ अपना फैसला देने के लिए तैयार हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुमार ने कहा कि ‘‘यह सब एक स्पष्ट योजना के तहत किया जा रहा है, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि चेन्नई में हुई बैठक में भाग लेने वाली सभी पार्टियां भ्रष्ट हैं और घोटालों में शामिल हैं, और यह बैठक ‘‘चोरों का गिरोह एक साथ आना’’ जैसी थी।

कुमार ने आरोप लगाया कि ये दल भाजपा को बदनाम करने के लिए साजिश कर रही हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि चेन्नई बैठक से यह साफ होता है कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच मिलीभगत है।

कुमार ने कहा, ‘‘दोनों (कांग्रेस और बीआरएस) एक सहमति के तहत चेन्नई गए हैं। तेलंगाना के लोगों को देखना होगा कि वे एक साथ हैं या नहीं। तेलंगाना की कांग्रेस सरकार केसीआर (बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव) के परिवार को उन मामलों में कोई नोटिस जारी नहीं कर रही है जिनकी जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\