देश की खबरें | अन्नाद्रमुक के 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिये द्रमुक ने न्यायालय में दायर की याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल को यह निर्देश देने की मांग की वह अन्नाद्रमुक के 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी उसकी लंबित याचिका पर “तत्काल” फैसला लें। इन विधायकों ने 2017 के विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ वोट डाला था।

जियो

नयी दिल्ली, नौ जून द्रमुक ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी धनपाल को यह निर्देश देने की मांग की वह अन्नाद्रमुक के 11 विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी उसकी लंबित याचिका पर “तत्काल” फैसला लें। इन विधायकों ने 2017 के विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के खिलाफ वोट डाला था।

इन 11 विधायकों में उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम भी शामिल हैं और द्रमुक की उन्हें अयोग्य ठहराने संबंधी याचिका विधानसभा अध्यक्ष के पास 20 मार्च 2017 से लंबित है।

यह भी पढ़े | UPPSC Calender 2020 Released: यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षा का कैलेंडर, uppsc.up.nic.in पर चेक करें  PCS, ACF, RFO की एग्जाम डिटेल.

द्रमुक ने वकील अमित आनंद तिवारी के जरिये यह नयी याचिका दायर की जिसमें शीर्ष अदालत के पूर्व के आदेश का संदर्भ दिया गया जिसमें उसने याचिका को यह जानने के बाद निस्तारित कर दिया था कि विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्यता संबंधी याचिका पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

याचिका में मांग की गई कि “अयोग्यता संबंधी याचिका” पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा फैसला नहीं लेने की “इरादतन कार्रवाई” को “मनमाना” और मूलभूत अधिकार व संवैधानिक मानकों के विपरीत करार दिया जाए।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना रोगियों की दुर्दशा: कहीं बेड पर पड़े रहे शव, कहीं इलाज के लिए मांगे लाखों रुपए.

यह याचिका विधानसभा में द्रमुक के सचेतक आर सक्करपानी के द्वारा दायर की गई है।

द्रमुक ने शीर्ष अदालत के एक अन्य आदेश का हवाला दिया जिसमें उसने मणिपुर में भाजपा विधायक टी एच श्यामकुमार को तत्काल हटाने का आदेश दिया था और विधानसभा में प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\