देश की खबरें | द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने ‘सारहीन आरोपों’ पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की और कहा कि ‘तनाशाही’ तरीकों से आलोचकों का मुंह बंद करना कानून का शासन नहीं है।
चेन्नई, 15 फरवरी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने ‘सारहीन आरोपों’ पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की और कहा कि ‘तनाशाही’ तरीकों से आलोचकों का मुंह बंद करना कानून का शासन नहीं है।
द्रमुक प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘ साराहीन आरोपों पर दिशा रवि की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से स्तब्ध हूं। तानाशाही तरीकों से आलोचकों का मुंह बंद करना कानून का शासन नहीं है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं भाजपा सरकार से ऐसी दंडात्मक कार्रवाई से परहेज करने और युवाओं की असंतोषजक आवाजों को सुनने की अपील करता हूं।’’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को ‘लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमला’ करार दिया है।
दिल्ली पुलिस ने 12 फरवरी को बेंगलुरु से दिशा रवि को सरकार के विरूद्ध अंसतोष फैलाने के सिलसिले में खालिस्तान समर्थक पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के साथ सागगांठ करने को लेकर गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
पुलिस के अनुसार दिशा रवि ने किसान प्रदर्शन के सिलसिले में ‘टूलकिट गुगल डॉक’ में संपादन किया था और वह उसे बनाने एवं उसके प्रसार में अहम साजिशकर्ता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)