एजेंसी न्यूज

Actor-DMDK Chief Vijayakanth Dies: नहीं रहे डीएमडीके प्रमुख विजयकांत, 71 साल की उम्र में चेन्नई में निधन, कोरोना से थे पीड़ित

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी.

Actor-DMDK Chief Vijayakanth Dies: नहीं रहे डीएमडीके प्रमुख विजयकांत, 71 साल की उम्र में चेन्नई में निधन, कोरोना से थे पीड़ित
Vijaykanth (Photo Credits: X)

Actor-DMDK Chief Vijayakanth Dies: देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 71 वर्ष थी.

‘मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. चिकित्साकर्मियों के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया.’’ यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: बिहार में कंपाउंडर और महिला की गोली मारकर हत्या

इससे पहले पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा था कि विजयकांत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. विजयकांत लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).