जरुरी जानकारी | डीएलएफ ने दिल्ली में नई लग्जरी आवासीय परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने दिल्ली के मोती नगर में अपनी नयी आवासीय परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची हैं, जो लग्जरी अपार्टमेंट की मजबूत मांग को दर्शाता है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने दिल्ली के मोती नगर में अपनी नयी आवासीय परियोजना में 1,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची हैं, जो लग्जरी अपार्टमेंट की मजबूत मांग को दर्शाता है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डीएलएफ ने शुक्रवार को मोती नगर के शिवाजी मार्ग पर तीन करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 913 इकाइयों वाली अपनी लग्जरी आवासीय परियोजना ‘वन मिडटाउन’ पेश की थी।

डीएलएफ इस परियोजना को सिंगापुर सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी के साथ मिलकर विकसित कर रही है।

डीएलएफ लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने ‘‘नयी लग्जरी आवासीय परियोजना- वन मिडटाउन के पहले चरण में लगभग 1,500 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।’’

कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसने कितनी इकाइयां बेची है।

इस परियोजना में चार टावर हैं और प्रत्येक में 39 मंजिलें हैं। इनमें दो, तीन या चार बैडरूम के 913 अपार्टमेंट हैं। कंपनी इन 913 इकाइयों को चरणबद्ध ढंग से बेचेगी।

बिक्री बुकिंग पर टिप्पणी करते हुए डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड के समूह कार्यकारी निदेशक और मुख्य कारोबार अधिकारी आकाश ओहरी ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया जिस चुनौतीपूर्ण वक्त से गुजर रही है, उसके मद्देनजर हम खुश हैं कि इस पेशकश की ऐसी शुरुआत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े प्रभावशाली हैं और इस परियोजना के निहित मूल्य को दर्शाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू