खेल की खबरें | जोकोविच के कोच इवानीसेविच कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इवानीसेविच हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में एड्रिया टूर पर थे ।

इवानीसेविच हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में एड्रिया टूर पर थे ।

जोकोविच , उनकी पत्नी और तीन अन्य खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए हैं जो इस टूर पर थे । इनमें ग्रिगोर दिमित्रोव, बोरना कोरिच और विक्टर ट्रोइकी शामिल हैं । बेलग्रेड में हुए मैचों को देखने सैकड़ों की संख्या में दर्शक आये थे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया था ।

यह भी पढ़े | भारतीय आलराउंडर विजय शंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैन की गाली, मेरा पहला अनुभव.

इवानीसेविच ने 2001 में विम्बलडन खिताब जीता था । उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि पिछले दस दिन में दो बार उनका नतीजा निगेटिव आया लेकिन अब वह पॉजिटिव आये हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मेरी जांच का नतीजा पॉजिटिव आया है । जो भी मेरे संपर्क में थे, अपना पूरा ध्यान रखें।’’

यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.

उन्हें कोई लक्षण नहीं था लेकिन अब वह पृथकवास में रहेंगे ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\