खेल की खबरें | एलेक्स डि मिनोर को हराकर जोकोविच क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. छठे वरीय जोकोविच पर 2016 से विंबलडन में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने खराब शुरुआत से उबरकर डि मिनोर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
छठे वरीय जोकोविच पर 2016 से विंबलडन में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने खराब शुरुआत से उबरकर डि मिनोर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
आठ बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर भी जोकोविच के इस मुकाबले को देखने के लिए रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। हालांकि 38 साल के जोकोविच की शुरुआत खराब रही और उन्होंने बेहद एकतरफा पहला सेट गंवा दिया।
जोकोविच ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो सेट जीतकर 2-1 की बढ़त बनाई।
चौथे सेट में डि मिनोर ने एक बार फिर दबदबा बनाते हुए 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने आखिरी पांच गेम और अंतिम 15 में से 14 अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
आठवें विंबलडन और रिकॉर्ड में सुधार करने वाले 25वें एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच अगले दौर में इटली के 22वें वरीय खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली से भिड़ेंगे।
कोबोली ने 2014 के अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 6-4, 6-4, 6-7, 7-6 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई।
जोकोविच 63वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

