खेल की खबरें | जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने 100वें मैच में जीत दर्ज करके चौथे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच ने थॉमस मार्टिन एटचेवेरी को 6-3, 6-3, 7-6 (2) से हराया। यह वर्तमान टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

जोकोविच ने थॉमस मार्टिन एटचेवेरी को 6-3, 6-3, 7-6 (2) से हराया। यह वर्तमान टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकॉर्ड 92-8 है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 खिताब जीते हैं और शुक्रवार की जीत से उन्होंने मेलबर्न पार्क पर अपना विजय अभियान 31 मैच तक पहुंचा दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उनसे अधिक मैच केवल रोजर फेडरर (117) और सेरेना विलियम्स (115) ने खेले हैं।

जोकोविच ने पहले दो मैच में एक-एक सेट गंवाया था। उनका अगला मुकाबला फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो से होगा, जिन्होंने बेन शेल्टन को 7-6 (4), 1-6, 6-7 (2), 6-3, 6-4 से हराया।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा,‘‘पहले दो दौर की तुलना में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे लगता है कि यह सकारात्मक बदलाव है। मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। यह सकारात्मक संकेत है लेकिन मैं अब भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा पा रहा हूं।’’

पुरुष एकल के अन्य मैचों में पिछले साल के उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास ने लुका वान एश को 6-3, 6-0, 6-4 और टेलर फ्रिट्ज ने फैबियन मोरोज़सन को 3-6, 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।

विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सेबेस्टियन बेज को 6-0, 6-1, 6-3 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला 15वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव से होगा, जिन्होंने टॉमस मचाक को 6-4, 7-6 (4), 4-6, 7-6 (5) से हराया।

ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने फ्लैवियो कोबोली को 6-3, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट