खेल की खबरें | चोट के बावजूद जोकोविच ने जीता एडीलेड इंटरनेशनल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच को दानिल मेदवेदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी । इसके बावजूद उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय चला मैराथन फाइनल खेला और कैरियर का 92वां एकल खिताब अपने नाम किया ।
जोकोविच को दानिल मेदवेदेव के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी । इसके बावजूद उन्होंने तीन घंटे से अधिक समय चला मैराथन फाइनल खेला और कैरियर का 92वां एकल खिताब अपने नाम किया ।
एडीलेड में यह उनका दूसरा खिताब है । इससे पहले 2007 में 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने खिताब जीता था ।
इससे पहले महिला वर्ग में दूसरी वरीय एरीना सबालेंका ने क्वालीफायर लिंडा नोसकोवा को सीधे सेट में हराकर अपना 11वां डब्यूटीए टूर एकल और लगभग दो साल में पहला एकल खिताब जीता।
सबालेंका ने डब्यूटीए स्तर पर पहली बार फाइनल में जगह बनाने के दौरान तीसरी वरीय दारिया कसात्किना और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को हराने वाली 18 साल की नोसकोवा को 6-2 7-6 से हराया।
सबालेंका ने अपनी खिताबी जीत के दौरान पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)