खेल की खबरें | अल्कराज को हराकर जोकोविच फाइनल में, अब मुकाबला सिनर से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच ने शीर्ष रैंकिंग के दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्कराज को 90 मिनट से भी कम समय में 6-3 6-2 से पराजित किया। अब उनका प्रयास रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतना होगा।
जोकोविच ने शीर्ष रैंकिंग के दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्कराज को 90 मिनट से भी कम समय में 6-3 6-2 से पराजित किया। अब उनका प्रयास रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतना होगा।
इससे पहले सेमीफाइनल के एक अन्य मुकाबले में सिनर ने दानिल मेदवेदेव को 6-3 6-7(4) 6-1 से हराया था।
साल के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच खेली जाने वाली सत्र की इस अंतिम प्रतियोगिता में जोकोविच ने अभी तक छह खिताब जीते हैं और वह रोजर फेडरर की बराबरी पर हैं। दूसरी तरफ सिनर इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं।
सिनर इस सप्ताह के शुरू में जोकोविच को हराया था। फाइनल मुकाबले में सर्बिया के खिलाड़ी को सिनर के अलावा दर्शकों से मिलने वाली चुनौती का भी सामना करना होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

