खेल की खबरें | जोकोविच और ओसाका दूसरे दौर में, गॉफ बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी ने अपना 18वें ग्रैंडस्लैम जीतने के अभियान की शुरुआत दामिर दाजुमहर पर 6-1, 6-4, 6-1 की जीत से की। इस तरह से उन्होंने इस साल अपना रिकार्ड 24-0 पर पहुंचा दिया है। उन्होंने इससे पहले आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था।

विश्व के नंबर एक सर्बियाई खिलाड़ी ने अपना 18वें ग्रैंडस्लैम जीतने के अभियान की शुरुआत दामिर दाजुमहर पर 6-1, 6-4, 6-1 की जीत से की। इस तरह से उन्होंने इस साल अपना रिकार्ड 24-0 पर पहुंचा दिया है। उन्होंने इससे पहले आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जीता था।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं अपने इस विजय क्रम को निश्चित तौर पर जारी रखना चाहता हूं कि लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं हर दिन इसे पहली प्राथमिकता मानता हूं। यह मेरे लिये अतिरिक्त प्रेरणा जरूर है। इससे मुझे अधिक दमदार और बेहतर खेल दिखाने की प्रेरणा मिलती है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना की जगह इन तीन खिलाड़ियों को Chennai Super Kings की टीम में मिल सकता है मौका.

कोविड-19 महामारी के कारण इस बार यूएस ओपन में दर्शकों को अनुमति नहीं दी गयी है।

इस बीच 2018 की महिला चैंपियन नाओमी ओसाका को अपनी हमवतन जापानी खिलाड़ी मिसाकी दोइ के खिलाफ तीन सेट तक जूझना पड़ा। चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका को कोर्ट कवर करने में परेशानी हो रही थी लेकिन आखिर में वह विश्व में 81वें नंबर की दोइ को 6-2, 5-7, 6-2 से हराने में सफल रही।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अभ्यास का ‘लुत्फ’ उठाया.

अमेरिका की कोको गॉफ हालांकि पहले दौर में ही हार गयी। अनास्तेसिया सेवास्तोवा ने इस 16 वर्षीय खिलाड़ी को 6-3, 5-7, 6-4 से हराया। पिछले साल गॉफ तीसरे दौर तक पहुंचने में सफल रही थी।

महिला वर्ग में ही शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। उन्होंने एंजेलिना कालिनिना को 6-4, 6-0 से पराजित किया। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने अजला टोमजानोविच को 6-4, 6-4 से हराया।

टूर्नामेंट में खेल रही सबसे युवा खिलाड़ी 15 वर्षीय रोबिन मोंटगोमेरी पहले दिन बाहर हो गयी। उन्हें 23वीं वरीय यूलिया पुतिन्तसेवा ने 6-1, 6-3 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में स्टीव जॉनसन ने 16वीं वरीयता प्राप्त जॉन इसनर को तीन घंटे 50 मिनट तक चले मैच में 6-7 (5), 6-3, 6-7 (5), 6-3, 7-6 (3) से हराया। नौंवी वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्टजमैन भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाये। कैमरन नोरी ने उन्हें लगभग चार घंटे तक चले मैच में 3-6, 4-6, 6-2, 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।

सातवीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने रीली ओपेलका को 7-6, 3-6, 6-1, 6-4 से जबकि 19वें वरीय टेलर फ्रिट्ज ने डोमिनिक कोफर को 6-7, 6-3, 6-2, 6-4 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफेनोस सिटिसिपास, पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव और12वें वरीय डेनिस शापोवालोव ने भी दूसरे दौर में जगह बनायी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\