एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | जोकोविच और नडाल विंबलडन में शीर्ष दो वरीयता, सेरेना गैरवरीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विंबलडन के लिए वरीयता की घोषणा मंगलवार को की गई। दानिल मेदवेदव और एलेक्सांद्र ज्वेरेव की गैरमौजूदगी में जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है जबकि नडाल दूसरे वरीय हैं।

खेल की खबरें | जोकोविच और नडाल विंबलडन में शीर्ष दो वरीयता, सेरेना गैरवरीय

विंबलडन के लिए वरीयता की घोषणा मंगलवार को की गई। दानिल मेदवेदव और एलेक्सांद्र ज्वेरेव की गैरमौजूदगी में जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है जबकि नडाल दूसरे वरीय हैं।

आल इंग्लैंड क्लब ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को प्रतिबंधित किया है जिससे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मेदवेदेव विंबलडन में नहीं खेल पाएंगे। दूसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव टखने की चोट के कारण बाहर हैं।

शीर्ष दो वरीय खिलाड़ी होने के कारण जोकोविच और नडाल फाइनल से पहले आमने सामने नहीं होंगे।

महिला एकल ड्रॉ में 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स भी शामिल हैं लेकिन उन्हें कोई वरीयता नहीं दी गई है।

टूर्नामेंट का ड्रॉ शुक्रवार को होगा जबकि मुकाबले सोमवार को शुरू होंगे।

वर्ष 2021 से पुरुष और महिला एकल में वरीयता विश्व रैंकिंग के आधार पर दी जाती हैं।

महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक को शीर्ष वरीयता दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).