खेल की खबरें | जोकोविच ने इटालियन ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे के बाद नॉरी पर लगाया बुरे बर्ताव का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सर्बिया के इस खिलाड़ी ने लगातार 17वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि नॉरी ने इस मुकाबले में कई बार  बुरा बर्ताव किया।

सर्बिया के इस खिलाड़ी ने लगातार 17वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि नॉरी ने इस मुकाबले में कई बार  बुरा बर्ताव किया।

मैच के दूसरे सेट में जोकोविज के अंक गंवाने के बाद भी नॉरी ने गेंद पर प्रहार किया जो 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन के पिंडलियों में जाकर लगी।

जोकोविच ने इस बात को भी मुद्दा बनाया कि नॉरी ने मैच खत्म होने से ठीक पहले ‘मेडिकल टाइम आउट’ लिया।

जोकोविच ने कहा, ‘‘ जब उसका शॉट मुझे लगा तब मैंने भी रिप्ले देखा था। शायद आप कह सकते हैं कि उसने मुझे जानबूझकर नहीं मारा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सिर्फ इसी घटना के बारे में नहीं था। मैच के शुरू होने के साथ ही वह सब कुछ कर रहा था जिसकी अनुमति (लेकिन वह खेल भावना के खिलाफ था) थी। उसे मेडिकल टाइम आउट लेने की अनुमति है। उसे एक खिलाड़ी को गेंद से मारने की करने की अनुमति है। उसे हर अंक के बाद प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को निशाना बनाकर कुछ कहने की अनुमति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक खिलाड़ी के तौर पर हम जानते है कि यह खेल भावना नहीं है।’’

महिला वर्ग में दो बार की गत विजेता इगा स्वियातेक ने डोना वेकिक को 6-3 6-4 से हराया और अगले मुकाबले में उनके सामने विंबलडन चैंपियन एलिना रायबाकिना की चुनौती होगी।  

 पाउला बडोसा ने करोलिना मुचोवा को 6-4 6-7 6-2 से हराया। वह अगले दौर में 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको का सामना करेंगी।

पुरुषों के अन्य मुकाबलों में स्थानीय खिलाड़ी यानिक सिनर को फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने 6-7 6-2 6-2 हराया। अगले दौर में वह  कैस्पर रुड के खिलाफ खेलेंगे। रूड ने लास्लो जेरे को 6-1 6-3 से हराया।

डेनियल मेदवेदेव ने 2017 के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव पर 6-2 7-6 की जीत दर्ज की। रूस के मेदवेदेव ने जर्मनी के खिलाड़ी पर साल की तीसरी सफलता है।

 सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वह जर्मनी के क्वालीफायर यानिक हॉफमैन से खेलेंगे। हॉफमैन ने मोंटे कार्लो चैंपियन आंद्रे रुबलेव को 7-6 4-6 6-3 से हराकर उलटफेर किया।

स्टेफानोस सितसिपास ने सोमवार से शुरू हुए निलंबित मैच में लोरेंजो सोनेगो को 6-3 7-6 से शिकस्त देने के बाद आधा रात (स्थानीय समय) के करीब शुरू हुए मैच में  लोरेंजो मुसेटी को 7-5 7-5 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\