देश की खबरें | डीजेबी उपाध्यक्ष ने पानी के बिल में मानवीय त्रुटि न्यूनतम करने का दिया निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शुक्रवार को अधिकारियों को पानी के बिल में मानवीय त्रुटियां कम करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकतम संख्या में उपभोक्ता शिकायतों वाले जोनल कार्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने शुक्रवार को अधिकारियों को पानी के बिल में मानवीय त्रुटियां कम करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकतम संख्या में उपभोक्ता शिकायतों वाले जोनल कार्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चड्ढा ने सभी 41 जोनल राजस्व अधिकारियों (जेडआरओ) के साथ एक बैठक में कहा कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के ट्विटर हैंडल पर गलत बिल के बारे में कई शिकायतें देखी हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के बीच जिन्ना समर्थक को टिकट देने पर अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर भड़के नेता ऋषि मिश्रा, कही ये बात.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी जानकारी में आया है कि पिछले कुछ समय से बिल गलत वॉटर मीटर रीडिंग के आधार पर जारी किये जा रहे हैं। कारण कई हो सकते हैं, जैसे गलत जानकारी फीड करना, लॉक किया हुआ वॉटर मीटर, मानवीय त्रुटि आदि। इसका डीजेबी के बिल तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पानी मीटर रीडर उपभोक्ता के घर पर रीडिंग लेते समय स्वयं मौजूद रहना चाहिए। डीजेबी के पास 1000 से अधिक मीटर रीडर हैं’’

यह भी पढ़े | भारत में कम हो रहा कोरोना वायरस का प्रकोप, मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ी, मृत्यु दर घटकर 1.52% हुई.

डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिक संख्या वाले उपभोक्ता शिकायतों और सबसे कम सही बिल वाले जेडआरओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चड्ढा ने अधिकारियों को साथ ही एंड्रायड आधारित टैबलेट का अधिकतम उपयोग करने का भी निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\