देश की खबरें | दिव्यांग महिला को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के आदेश पर तुरंत नौकरी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी बुधवार को इस तटीय जिले के दौरे पर थे। वह एक केंद्रीय शोध प्रयोगशाला का उद्घाटन करके निकले तो उन्होंने देखा कि मरीश्वरी बहुत सारे कागज़ हाथ में पकड़े उनका इंतजार कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी बुधवार को इस तटीय जिले के दौरे पर थे। वह एक केंद्रीय शोध प्रयोगशाला का उद्घाटन करके निकले तो उन्होंने देखा कि मरीश्वरी बहुत सारे कागज़ हाथ में पकड़े उनका इंतजार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रोका और उन्हें बुलाया और वहां खड़े होने की वजह पूछी, जिसपर महिला ने बताया कि वह मुतियापुरम से हैं और उनके पति चिन्नातुरई एक श्रमिक हैं।
यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु प्रदूषण में कुछ सुधार देखने को मिला.
उन्होंने कहा कि उनकी पांच साल की एक बेटी है और उनके पति की मजदूरी परिवार के भरण- पोषण के लिए कम है, इसलिए उन्हें नौकरी की जरूरत है।
उनकी हालत देखते हुए, पलानीस्वामी ने महिला को जिला कलेक्टर के दफ्तर जाने को कहा।
यह भी पढ़े | 24 Hours Water in Delhi: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगा 24 घंटे पानी, CM केजरीवाल ने की प्रोजेक्ट की समीक्षा.
मरीश्वरी यह देखकर हैरान हो गई कि मुख्यमंत्री ने तूत्तुक्कुडि सरकारी अस्पताल में वार्ड प्रबंधक पद के लिए नियुक्ति का पत्र दिया है। उनकी 15000 रुपये प्रति माह के वेतन वाली नौकरी लगी है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के एक घंटे के अंदर नियुक्ति आदेश जारी किया गया। महिला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)