जरुरी जानकारी | दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के आईपीओ को पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, एक मार्च वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनी दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत की गई 38,41,800 शेयरों की पेशकश पर 4,75,800 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) के खंड को 60 प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में छह प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 39,34,243 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560 से 590 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 185 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाई थी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 412 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है।

अजय अजय प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका