देश की खबरें | तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश ने नि:शुल्क कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश ने सोमवार को अदालत परिसर में न्यायाधीशों और कर्मचारियों के लिए कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें 100 लोगों ने अपनी जांच कराई। तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश दिल्ली में सभी निचली अदालतों के प्रशासनिक प्रमुख हैं।
नयी दिल्ली, 22 जून तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश ने सोमवार को अदालत परिसर में न्यायाधीशों और कर्मचारियों के लिए कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया जिसमें 100 लोगों ने अपनी जांच कराई। तीस हजारी अदालत के जिला न्यायाधीश दिल्ली में सभी निचली अदालतों के प्रशासनिक प्रमुख हैं।
अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि जिला न्यायाधीश गिरीश कठपालिया की तरफ से आयोजित शिविर में कोविड-19 का पता लगाने के लिए नि:शुल्क आरटी-पीसीआर जांच की गई।
यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 57 नए मरीज पाए गए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के मुताबिक, आरटी-पीसीआर में कोविड-19 का पता लगाने के लिए गले और नाक के स्वैब की जांच की जाती है और वायरस का जल्द पता लगाने के लिए इसे सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।
जिला न्यायाधीश ने दिल्ली सरकार के सहयोग से यह पहल की।
यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.
पांच स्वास्थ्यकर्मियों ने तीस हजारी अदालत परिसर में पदस्थ न्यायाधीशों और अदालत के कर्मचारियों सहित सौ लोगों के नमूने लिए।
भीड़भाड़ से बचने के लिए दो अलग-अलग समय पर शिविर का आयोजन किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)