एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में बलात्कार के बाद परेशान युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार को एक 22 वर्षीय एक युवती ने एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने से परेशान होकर जहर खाकर एक मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की ।

देश की खबरें | राजस्थान में बलात्कार के बाद परेशान युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया

जयपुर, छह जुलाई राजस्थान के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार को एक 22 वर्षीय एक युवती ने एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने से परेशान होकर जहर खाकर एक मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की ।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच में उसके दोनों पैरों की हड्डी टूटने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि यह घटना आज सुबह क्लॉक टॉवर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई जहां पड़ोसी आरोपी सुनील कुमार पीड़ित युवती की अश्लील तस्वीर लेकर उसे परेशान कर रहा था।

अजमेर दक्षिण के पुलिस उपाधीक्षक सुनील सिहाग ने बताया, "पीड़ित युवती ने अपने पड़ोसी सुनील के खिलाफ उसके साथ बलात्कार के दौरान शूट की गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के बारे में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।’’

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने 2021 में उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी। 2022 में आरोपी लड़की को पुष्कर के एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ पुन: बलात्कार किया।"

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार ने उसकी सगाई कर दी थी लेकिन आरोपी ने धमकी दी और शादी की फर्जी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी।

उन्होंने बताया, "पीड़ित युवती ने युवक से परेशान होकर बृहस्पतिवार को जहर खा लिया और एक मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि युवती अस्पताल में उपचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).