Uttar Pradesh: कर्जदाता से परेशान होकर एक शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक कर्जदाता द्वारा परेशान किए जाने के बाद एक शख्स ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने शनिवार को बताया कि ‘सब्जी मंडी’ में कमीशन एजेंट संजय बजाज ने अशोक नामक व्यक्ति से ब्याज पर रुपये लिए थे और दोनों का ब्याज की दर को लेकर विवाद हो गया था.
मुजफ्फरनगर, 16 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली जिले में एक कर्जदाता द्वारा परेशान किए जाने के बाद एक शख्स ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने शनिवार को बताया कि ‘सब्जी मंडी’ में कमीशन एजेंट संजय बजाज ने अशोक नामक व्यक्ति से ब्याज पर रुपये लिए थे और दोनों का ब्याज की दर को लेकर विवाद हो गया था.
बजाज ने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच, स्थानीय लोगों ने कर्जदाता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया. यह भी पढ़ें : Delhi: पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या का आरोपी दिल्ली में गोलीबारी के बाद गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया तथा यातायात बहाल कराया.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
\