विदेश की खबरें | ‘गलत, खतरनाक’ विमर्शों को खारिज करें : संरा की मानवाधिकार मामलों की अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार मामलों की शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका के यूएस कैपिटल (संसद भवन) पर हुए हमले को नेताओं के लगातार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, हिंसा को भड़काने और घृणा फैलाने का परिणाम बताया है।

संयुक्त राष्ट्र, आठ जनवरी संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार मामलों की शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका के यूएस कैपिटल (संसद भवन) पर हुए हमले को नेताओं के लगातार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, हिंसा को भड़काने और घृणा फैलाने का परिणाम बताया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ‘‘गलत एवं खतरनाक’’ विमर्श को वापस लें।

अमेरिका में एक अप्रत्याशित हमले में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हो गई थी, जिसमें चार लोग मारे गए। हमला उस समय हुआ जब कांग्रेस में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत पर मुहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया जारी थी।

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार मामलों की उच्चायुक्त मिशेल बाशेलेट ने कहा, ‘‘ हम यूएस कैपिटल में बुधवार को हुए हमले से बेहद दुखी है, जो नेताओं के लगातार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, हिंसा को भड़काने और घृणा फैलाने का परिणाम है।’’

बेशलेट ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों का इस्तेमाल राजनीतिक भागीदारी के अधिकार को कमजोर करने के लिए किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि वह यह देखकर काफी खुश हुईं कि कार्यवाही बाधित करने के गंभीर प्रयासों के बावजूद प्रक्रिया जारी रही।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अमेरिका के राष्ट्रपति सहित सभी राजनीतिक दलों से इन गलत एवं खतरनाक विमर्शों को खारिज करने और अपने समर्थकों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी