देश की खबरें | दिशा की मौत का मामला आदित्य को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है: शिवसेना (यूबीटी) के परब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल परब ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक दिशा सालियान की मौत का मामला उनकी पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे को बदनाम करने और उनकी पार्टी पर दबाव बनाने के लिए उठाया जा रहा है।
नागपुर, सात दिसंबर शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल परब ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक दिशा सालियान की मौत का मामला उनकी पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे को बदनाम करने और उनकी पार्टी पर दबाव बनाने के लिए उठाया जा रहा है।
विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) परब ने कहा कि सालियान की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दायर कर दी है और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी "पुराना" मुद्दा उठा रहे हैं।
परब ने दावा किया, “ यह मुद्दा आदित्य ठाकरे को बदनाम करने और राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान शिवसेना (यूबीटी) को आक्रामक रुख अपनाने से रोकने के लिए उठाया जा रहा है, हम इससे डरने वाले नहीं हैं।”
पिछले साल हुए शीतकालीन सत्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, सालियान ने नौ जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी।
भाजपा एमएलसी प्रवीण दरेकर ने कहा कि एसआईटी नियुक्त करने की मांग कई नेताओं द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा कि आदित्य ठाकरे को परेशानी में डालने का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन एसआईटी सारी शंकाएं दूर कर देगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

