देश की खबरें | दिशा सालियान के माता-पिता ने बेटी का नाम खराब करने के लिए राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिवंगत दिशा सालियान के माता-पिता ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) की प्रमुख से मुलाकात की। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के बारे में झूठी खबरें फैलाने के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उनके बेटे नितेश और अन्य के खिलाफ आयोग से कार्रवाई की मांग की।

मुंबई, 23 फरवरी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिवंगत दिशा सालियान के माता-पिता ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) की प्रमुख से मुलाकात की। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के बारे में झूठी खबरें फैलाने के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उनके बेटे नितेश और अन्य के खिलाफ आयोग से कार्रवाई की मांग की।

एक अधिकारी ने बताया कि दिशा के माता-पिता वसंती और सतीश सालियान ने उपनगर बांद्रा में आयोग के कार्यालय में एमएससीडब्ल्यू प्रमुख रूपाली चाकणकर से मुलाकात की और अपनी दिवंगत बेटी के बारे में चल रही आपत्तिजनक खबरों पर दुख जताया।

अधिकारी के मुताबिक, सालियान दंपति ने कहा है कि अगर समाचार चैनलों पर इस तरह की झूठी खबरें फैलाई गईं तो वे समाज में सम्मान के साथ नहीं जी पाएंगे। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि आयोग ने उनकी मांग को गंभीरता से लिया और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने एक प्रेस वार्ता में दिशा की मौत के संबंध में कुछ दावे किये थे। फिर, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि दिशा की मौत की सच्चाई का खुलासा सात मार्च के बाद होगा।

इस हफ्ते के शुरु में एमएससीडब्ल्यू ने दिशा की कथित आत्महत्या के संबंध में मुंबई पुलिस को नोटिस जारी किया था और उन्हें अगले दो दिनों में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

आठ जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में 28 वर्षीय दिशा सालियान ने एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\