जरुरी जानकारी | भागलपुर में गंगा पर बनने वाले चार लेन के पुल के डिजाइन पर चर्चा, बैठक में गडकरी हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भागलपुर में हाल में घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग - 131बी पर गंगा नदी से होकर निकलने वाले चार लेन पुल के निर्माण के संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।

नयी दिल्ली, सात सितंबर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भागलपुर में हाल में घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग - 131बी पर गंगा नदी से होकर निकलने वाले चार लेन पुल के निर्माण के संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल हुए। इस दौरान पुल के डिजाइन पर चर्चा हुई।

गडकरी के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ भागलपुर, बिहार में नव घोषित एनएच-131बी पर गंगा नदी से गुजरने वाले नए चार लेन पुल के निर्माण के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की।’’

सोनोवाल ने ट्वीट किया कि नितिन गडकरी के साथ एनडब्ल्यू के जरिए कार्गो आवाजाही की भविष्य की क्षमता को ध्यान में रखते हुए भागलपुर, बिहार में गंगा नदी पर चार लेन पुल के डिजाइन पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे एनडब्ल्यू के जरिये माल परिवहन वृद्धि सुनिश्चित होगी और साजोसामान को लाने ले जाने की लागत भी कम होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\