विदेश की खबरें | बाइडन और मैक्सिको के राष्ट्रपति के बीच प्रवास के मुद्दे पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लोपेज ओब्रेडोर ने ट्वीट किया, ''बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। बातचीत के दौरान जून में लॉस एंजिलिस में होने वाले अमेरिकी देशों के शिखर सम्मेलन और अमेरिका में आने की कोशिश करने वाले शरणार्थियों पर लगे कोरोना वायरस प्रतिबंधों को खत्म करने पर चर्चा हुई।''

लोपेज ओब्रेडोर ने ट्वीट किया, ''बातचीत सौहार्दपूर्ण रही और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। बातचीत के दौरान जून में लॉस एंजिलिस में होने वाले अमेरिकी देशों के शिखर सम्मेलन और अमेरिका में आने की कोशिश करने वाले शरणार्थियों पर लगे कोरोना वायरस प्रतिबंधों को खत्म करने पर चर्चा हुई।''

मैक्सिको के राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने मध्य अमेरिका और मैक्सिको में विकास की पहल के माध्यम से प्रवासन के मूल कारणों से निपटने के बारे में भी बात की।

उन्होंने प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए कानूनी रास्ते का विस्तार करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ''पूरे गोलार्ध से हमारे देशों में प्रवासियों की अभूतपूर्व आमद को देखते हुए, राष्ट्रपतियों ने क्षेत्रीय प्रवासन वृद्धि के प्रबंधन के लिए मजबूत तंत्र बनाने की आवश्यकता दोहराई।''

लोपेज ओब्रेडोर ने अमेरिकी सरकार से अमेरिका के सभी देशों को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने का आह्वान किया। बाइडन प्रशासन ने कहा है कि वेनेजुएला, क्यूबा और निकारागुआ को आमंत्रित किए जाने की संभावना नहीं है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिका और मैक्सिको दोनों अपनी साझा सीमा के साथ विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाना चाहते हैं ताकि उत्तर अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखला और सीमा पार कृषि और वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड