जरुरी जानकारी | नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चर्चा जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन जमा कर दिया है और परिचालन शुरू करने की तैयारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए विमानन और सुरक्षा नियामकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
नयी दिल्ली, सात मार्च नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन जमा कर दिया है और परिचालन शुरू करने की तैयारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए विमानन और सुरक्षा नियामकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इसके साथ ही एनआईए ने एक बयान में कहा, "हम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए राज्य सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं।"
नोएडा के जेवर में विकसित हो रहे इस हवाई अड्डे का परिचालन इस साल अप्रैल से शुरू होना था। पहले चरण में इस हवाई अड्डे की क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी।
ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) इस हवाई अड्डे का विकास कर रही है।
इस परियोजना की आधारशिला नवंबर, 2021 में रखी गई थी और दिसंबर, 2024 में सत्यापन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी हुई थी।
एनआईए ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) हवाई यातायात नियंत्रण टॉवर में अपने काम में प्रगति कर रहा है, और यात्री टर्मिनल एवं संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है।
बयान के मुताबिक, "एनआईए ने एयरोड्रम लाइसेंस के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है और एयरोड्रम सूचना प्रकाशन (एआईपी) के प्रकाशन सहित सभी आवश्यक कदमों को पूरा करने के लिए विमानन और सुरक्षा नियामकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए राज्य सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

