देश की खबरें | हिप्र विस में भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस और माकपा की ओर से लगाए अविश्वास प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को चर्चा शुरू हुई।

शिमला, 11 अगस्त हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी कांग्रेस और माकपा की ओर से लगाए अविश्वास प्रस्ताव पर बृहस्पतिवार को चर्चा शुरू हुई।

मानसून सत्र के दूसरे दिन चर्चा शुरू करते हुए विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है।

उन्होंने कहा कि ठाकुर नीत सरकार के दौरान पहाड़ी राज्य में अब तक हत्या के 354, बलात्कार के 1574 और छेड़छाड़ के 7406 मामलों की खबर है।

चर्चा सुबह 11 बजे शुरू थी और शाम तीन बजे तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे अपना जवाब दे सकते हैं।

प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस के 22 विधायकों और माकपा के एकमात्र विधायक ने बुधवार को दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को कहा था कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रक्रिया और कामकाज से संबंधित नियम के तहत नोटिस सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर दिया गया है।

उन्होंने कहा था, “ नोटिस में कहा गया है कि सदन ने मंत्रिपरिषद में अविश्वास व्यक्त किया है क्योंकि सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है।”

68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 43 जबकि कांग्रेस के 22 विधायक हैं। इनके अलावा दो निर्दलीय और एक माकपा का विधायक भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now