यूरोपीय देशों से यूपी में निवेश बढ़ाने पर चर्चा
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाया गया है। नोएडा में भव्य जेवर एयरपोर्ट का निर्माण और छोटे एयरपोर्ट को विकसित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए राज्य में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस मौके पर सिंह ने निवेश के लिए उद्यमियों को प्रदेश की विशिष्टताओं से अवगत कराया और निवेशकों को हर सम्भव मदद व सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।
सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाया गया है। नोएडा में भव्य जेवर एयरपोर्ट का निर्माण और छोटे एयरपोर्ट को विकसित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए राज्य में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि औद्योगीकरण में व्यापक सुधार लाने की दृष्टि से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, भंडारण एवं साजोसामान तथा औषधि पार्क स्थापित किये जा रहे हैं।
एमएसएमई मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से निवेश बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पूर्व में अमेरिका, जापान और कोरिया के उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज यूरोपीय देशों के राजदूत एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि चीन से जो पलायन हो रहा है, उसको उत्तर प्रदेश में लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये है, उन पर शीघ्रता से अमल किया जायेगा।
इस अवसर पर जहां डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के टेक्नालाजी अपग्रेडेशन हेतु डेनमार्क की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के साथ एमओयू करने का सुझाव दिया, वहीं एचपी इण्डिया सेल्स के प्रतिनिधि ने यूपी में 3—डी प्रिंटिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की इच्छा जताई। यूरोपीय व्यापार समूह के सभी सदस्यों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम सुधारों के लिए उठाये गये कदमों की प्रसंशा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सुधार की दृष्टि एक बढ़ता हुआ राज्य है।
डोमिनों कम्पनी के प्रतिनिधि अजय खन्ना ने डोमिनोज के पिज्जा की उत्तर प्रदेश के और शहरों में होम डिलीवरी बढ़ाने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने एक मत से कहा कि निवेश करते समय एसजीएसटी की समस्या सामने आती है। इसके निराकरण हेतु कैपिटल सब्सिडी की सुविधा निवेशकों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

