आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी की प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा जारी
केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई. पार्टी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के मुद्दे पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा हुई.
लखनऊ, 11 सितंबर : केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस की बैठक में चर्चा हुई. पार्टी द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के मुद्दे पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान चर्चा हुई. बयान के अनुसार, वाद्रा हर गांव की रिपोर्ट मांग रही हैं और उस पर चर्चा कर रही हैं. बयान में कहा गया है कि वाद्रा ने बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया.गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के हजारों किसान रविवार (पांच सितंबर) को मुजफ्फरनगर में 'किसान महापंचायत' के लिए इकट्ठा हुए थे.
इसका आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा मुजफ्फरनगर के सरकारी इंटर कॉलेज मैदान में केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में किया गया था. कांग्रेस की आज हुई बैठक में प्रदेश के रूहेलखंड क्षेत्र के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें वाद्रा ने कहा कि ना केवल पार्टी बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी एक मजबूत संगठन की जरुरत है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान चौबीसों घंटे काम करने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें : UP Shocker: स्कूल हेडमास्टर ने अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग छात्रा से किया रेप; गिरफ्तार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का फैसला शुक्रवार को किया था. कांग्रेस के अनुसार, पार्टी सदस्यों के साथ वाद्रा की बैठक में "कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे’ नाम से यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है. गांवों, कस्बों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा में 12,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

