खेल की खबरें | जडेजा गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश, फ्लेमिंग ने कहा कि हर विभाग में सुधार जरूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा गेंदबाजी इकाई के प्रदर्शन से निराश हैं जबकि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि टीम को आने वाले मैचों में हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है।

नवी मुंबई, नौ अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा गेंदबाजी इकाई के प्रदर्शन से निराश हैं जबकि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि टीम को आने वाले मैचों में हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है।

 गत चैंपियन चेन्नई को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों आठ विकेट से करारी शिकस्त मिली। टीम की यह चार मैचों में लगातार चौथी हार थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 75 रन की पारी के दम पर हैदराबाद ने जीत के मिले 155 रन के लक्ष्य को 14 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।  

जडेजा ने मैच के बाद कहा, ‘‘ बल्लेबाजी में हमने 20-25 रन कम बनाये थे लेकिन खराब गेंदबाजी से ज्यादा निराशा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आखिर तक संघर्ष करना चाहते थे। 155 रन का लक्ष्य कम नहीं था और हमारे गेंदबाजों को विकेट लेने की जरूरत थी। हम कहां कमी कर रहे हैं, इस बारे में बात करेंगे। हम पेशेवर हैं और हमें कड़ी मेहनत  के साथ  मजबूत होकर वापसी करने की जरूरत है।’’

कोच फ्लेमिंग पत्रकारों के ज्यादा सवाल लेने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि दीपक चाहर की गैरमौजूदगी और मैदान पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम लगातार हार रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ "खिलाड़ियों की उपलब्धता के मुद्दे रहे हैं। हमने सभी विभागों - बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी खराब प्रदर्शन किया है।’’

फ्लेमिंग ने कहा, "हम विपक्ष पर कोई दबाव नहीं बना पाए हैं और कोई करीबी मैच भी नहीं हुआ है। हम हर मैच में दूसरे स्थान पर रहे है।  सभी विभागों में सुधार करने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\