एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म, 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म, 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

जशपुर, 30 सितंबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति बालिका के घर के करीब में रहता है। इस महीने की 27 तारीख को जब बालिका के माता-पिता बाहर गए थे तब आरोपी बालिका के घर पहुंचा और बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका के माता-पिता घर पहुंचे तब बालिका ने इशारों में घटना की जानकारी उन्हें दी। तब बालिका के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).