देश की खबरें | एनआईटी हमीरपुर के निदेशक को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर के निदेशक के खिलाफ अनेक शिकायतों के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 10 अक्टूबर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर के निदेशक के खिलाफ अनेक शिकायतों के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

प्रोफेसर विनोद यादव ने 23 मार्च, 2018 को पांच साल के लिए पदभार संभाला था। हालांकि उनके विरुद्ध अनेक शिकायतें प्राप्त होने के बाद एनआईटी के मामलों की जांच के लिए 13 जुलाई को एक समिति का गठन किया गया।

यह भी पढ़े | BJP MP Arjun Singh Nephew Arrested: पश्चिम बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के आरोप में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का भतीजा गिरफ्तार.

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के अध्यक्ष की अगुवाई वाली समिति की रिपोर्ट में कहा गया कि यादव के विरुद्ध राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी, विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान अधिनियम, 2007 के प्रावधानों के तहत प्रथमदृष्टया मामला बनता है।

संस्थान के विजिटर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यादव को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाये जाने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: शिवसेना और NCP अब बिहार चुनाव में दिखाएगी दमखम, महाराष्ट्र की दिग्गज पार्टियों के आने से किस के वोटरों में लगेगी सेंध?.

शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि जालंधर स्थित डॉ बी आर आंबेडकर एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर ललित अवस्थी तत्काल प्रभाव से एनआईटी, हमीरपुर के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

यादव को तीन महीने के उनके बेसिक वेतन के बराबर राशि दी जाएगी।

इस तरह के संकेत मिले हैं कि यादव की सिफारिशों पर संस्थान में नियुक्त किये गये सभी लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\