एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रत्यक्ष कर संग्रह 173 प्रतिशत उछलकर 19.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 173 प्रतिशत उछलकर 19.68 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

जरुरी जानकारी | प्रत्यक्ष कर संग्रह 173 प्रतिशत उछलकर 19.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल देश में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 173 प्रतिशत उछलकर 19.68 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

कर वापसी के समायोजन के बाद शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2013-14 से 2022-23 के दौरान 160 प्रतिशत बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपये रहा।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 2021-22 के लिये अद्यतन आंकड़े जारी किये हैं। साथ ही 2022-23 के लिये अस्थायी आंकड़े दिये है।

जीडीपी में बदलाव के संदर्भ में प्रत्यक्ष कर राजस्व में वृद्धि वित्त वर्ष 2021-22 में 2.52 प्रतिशत रही। यह पिछले 15 साल में सर्वाधिक है।

प्रत्यक्ष कर संग्रह जीडीपी के अनुपात में 2013-14 के 5.62 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 5.97 प्रतिशत रहा।

सीबीडीटी ने कहा कि कर संग्रह लागत वित्त वर्ष 2013-14 में 0.57 प्रतिशत थी जो घटकर 2021-22 में 0.53 प्रतिशत रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).