देश की खबरें | जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में पांच जुलाई से प्रत्यक्ष सुनवायी प्रारंभ होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में सोमवार से अब मामलों की सुनवाई प्रत्यक्ष रूप से की जायेगी और अदालत परिसर में केवल उन्हीं अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

श्रीनगर, 30 जून जम्मू कश्मीर में सोमवार से अब मामलों की सुनवाई प्रत्यक्ष रूप से की जायेगी और अदालत परिसर में केवल उन्हीं अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

रजिस्ट्रार जनरल जवाद अहमद की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण की बदल रही स्थिति के आलोक में अधिवक्ताओं को पांच जुलाई से अदालत परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी । इसमें कहा गया है कि हालांकि, उच्च न्यायालय के केवल उन्हीं अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने टीकाकरण करवा लिया है।

आदेश के अनुसार, अधिवक्ताओं अदालत भवन में तभी आने के लिये कहा गया है जब उनके संबंधित मामले सुनवाई के लिये सूचीबद्ध हो ।

इसमें कहा गया है कि अधिवक्ताओं को अदालत कक्षों में तभी प्रवेश की अनुमति होगी जब उनके मामले सुनवाई के लिये लाये जायेंगे । इसमें यह भी कहा गया है कि इस दौरान दोनों पक्षों से केवल दो दो अधिवक्ताओं को अदालत कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी ।

आदेश में कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं, एजेंटों अथवा अधिवक्ताओं के लिपिकों के प्रवेश पर रोक जारी रहेगी।

इसमें कहा गया है कि यदि किसी वादी को उचित आधार पर व्यक्तिगत रूप से मामले में बहस करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उसे ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी ।

आदेश में यह भी कहा गया है कि आरोपियों एवं गवाहों को कोविड के उचित प्रोटोकॉल के पालन करने के साथ ही अदालत समक्ष उपस्थित होने की अनुमति होगी।

इसमें कहा गया है कि अदालत एक अधिवक्ता को मामले में आनलाइन सुनवाई की अनुमति दे सकती है अगर वह व्यक्तिगत रूप से पेश होने की स्थिति में नहीं हो और दूसरे पक्ष को (आनलाइन सुनवाई पर) आपत्ति नहीं हो ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी