देश की खबरें | सीधी बस दुर्घटना के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश के सीधी में मंगलवार को हुए बस हादसे के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

भोपाल, 18 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कहा कि प्रदेश के सीधी में मंगलवार को हुए बस हादसे के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

सीधी बस दुर्घटना के संबंध में यहां अपने निवास पर उच्च-स्तरीय बैठक में चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए, ‘‘दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाए। जो गलती करेगा वह दंड पाएगा।’’

उन्होंने कहा कि जिस मार्ग की खराब स्थिति एवं ट्रैफिक जाम के कारण इस हादसे वाली बस को सीधी से सतना जाने के लिए अपना मार्ग बदलना पड़ा, उस सड़क की मरम्मत तथा वहां क्रेन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाए, ताकि किसी भी वाहन के खराब होने पर उसे सड़क से तुरंत हटाया जा सके और इस तरह के ट्रैफिक जाम से बचा जा सके ।

चौहान ने कहा कि इसके अलावा, वहां पर वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के लिए जल्द से जल्द कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन आरंभ किया जाए।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में बसों की फिटनेस और ओवरलोडिंग के संबंध में अभियान आरंभ हो।

चौहान ने निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में घाटों, दुर्गम मार्गों, खराब सड़कों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय किये जायें।

इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन तथा परिवहन एस.एन. मिश्रा एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई उपस्थित थे।

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास मंगलवार सुबह को हुए इस बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज