देश की खबरें | फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार बोन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और ऊर्जा व संस्कृति सहित आपसी हितों से जुड़े सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और ऊर्जा व संस्कृति सहित आपसी हितों से जुड़े सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

इसके मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस चर्चा के दौरान रक्षा, सुरक्षा और हिंद-प्रशांत सहित अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ सहयोग पर प्रकाश डाला।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने में फ्रांस के समर्थन का स्वागत किया। पीएमओ ने कहा कि बोन ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मित्रता के संदेश से प्रधानमंत्री को अवगत कराया और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ हुई रणनीतिक वार्ता के बारे में जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि इस दौरान,"ऊर्जा और संस्कृति सहित आपसी हित और सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई"।

प्रधानमंत्री ने बाली में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी हालिया बैठक को याद किया और राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का निमंत्रण दिया। पीएमओ के अनुसार, बोन ने कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों अपनी शीघ्र होने वाली भारत यात्रा को लेकर आशान्वित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस