देश की खबरें | आप नेता सिसोदिया व विजय नायर की ओर से काम कर रहे थे दिनेश अरोड़ा : ईडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई के गवाह रहे कारोबारी दिनेश अरोड़ा कथित घोटाले में ‘मुख्य साजिशकर्ताओं में’ शामिल थे और आम आदमी पार्टी के नेताओं मनीष सिसोदिया तथा विजय नायर की ओर से काम कर रहे थे।

नयी दिल्ली, सात जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई के गवाह रहे कारोबारी दिनेश अरोड़ा कथित घोटाले में ‘मुख्य साजिशकर्ताओं में’ शामिल थे और आम आदमी पार्टी के नेताओं मनीष सिसोदिया तथा विजय नायर की ओर से काम कर रहे थे।

ईडी ने अरोड़ा को लंबी पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया था। उसने उन्हें शुक्रवार को न्यायाधीश एम के नागपाल की धनशोधन रोकथाम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उन्हें 11 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने अरोड़ा की रिमांड की मांग करते हुए आरोप लगाया, ‘‘दिनेश अरोड़ा दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं जो (दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री) मनीष सिसोदिया और (आप संचार प्रभारी) विजय नायर की ओर से काम कर रहे थे। वह मनीष सिसोदिया और अन्य प्रमुख आप नेताओं के करीबी सहयोगी हैं।’’

एजेंसी ने कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया के निर्देश पर, दिनेश अरोड़ा विजय नायर से जुड़े और दिल्ली आबकारी घोटाले से संबंधित साजिश और धनशोधन के कृत्यों का हिस्सा बने।’’

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति बनाने में और सिसोदिया के खिलाफ गड़बड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया है।

इस मामले में सिसोदिया और नायर को ईडी और सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और कुछ अन्य राजनेताओं, व्यापारियों और नौकरशाहों के खिलाफ दर्ज इस मामले की जांच करने वाली प्राथमिक केंद्रीय एजेंसी है।

दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल 16 नवंबर को दिनेश अरोड़ा को मामले में सरकारी गवाह बनाने की सीबीआई की याचिका को विचारार्थ स्वीकार कर लिया था और उन्हें माफ कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज