एजेंसी न्यूज

French Open 2024: ग्रिगोर दिमित्रोव और सिनर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, वरीय हर्काज़ और कॉरेंटिन मौटेट को मिली हार

दसवीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने आठवें वरीय हर्काज़ को 7-6 (5), 6-4, 7-6 (3) से हराया. यह पहला अवसर है जबकि दिमित्रोव ने फ्रेंच ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाई. वह अमेरिकी ओपन, ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन में एक-एक बार सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं.

French Open 2024: ग्रिगोर दिमित्रोव और सिनर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, वरीय हर्काज़ और कॉरेंटिन मौटेट को मिली हार
Grigor Dimitrov (Photo: @Olly_Tennis_)

दसवीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव ने आठवें वरीय हर्काज़ को 7-6 (5), 6-4, 7-6 (3) से हराया. यह पहला अवसर है जबकि दिमित्रोव ने फ्रेंच ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाई. वह अमेरिकी ओपन, ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन में एक-एक बार सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. सिनर ने फ्रांस के गैर वरीयता प्राप्त कॉरेंटिन मौटेट के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके 2-6, 6-3, 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: French Open 2024: स्वियातेक और गॉफ क्वार्टर फाइनल में पहुचीं, अल्काराज और सिटसिपास भी जीते

पुरुष वर्ग में दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्काराज और 2021 में फ्रेंच ओपन के उप विजेता स्टेफानोस सिटसिपास ने भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां इनका आमना सामना होगा.

तीसरे वरीय अल्काराज ने कनाडा के 21वें वरीय फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-3, 6-3, 6-1 से जबकि नौंवे वरीय सिटसिपास ने इटली के गैर वरीय माटियो अर्नाल्डी को 3-6, 7-6 (4), 6-2, 6-2 से पराजित किया.

महिला वर्ग में विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा और ओन्स जाबूर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता वोंद्रोसोवा ने सर्बिया की ओल्गा डैनिलोविच को 6-4, 6-2 से हराया.

ट्यूनीशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जाबूर ने गैर वरीयता प्राप्त डेन क्लारा टॉसन को 6-4, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की. अंतिम आठ में उनका सामना अमेरिका की कोको गॉफ से होगा जिन्होंने इटली की गैर वरीय एलिजाबेटा कोसियारेटो को 6-1, 6-2 से पराजित किया.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).