देश की खबरें | दिलजीत दोसांझ 'मेट गाला 2025' समारोह में पहली बार शामिल होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ फैशन समारोह 'मेट गाला 2025' में पहली बार शामिल होने जा रहे हैं।
नयी दिल्ली, चार मई पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ फैशन समारोह 'मेट गाला 2025' में पहली बार शामिल होने जा रहे हैं।
दोसांझ ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर ‘मेटा गाला’ गीत साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,"यह पहली बार है।"
‘मेट गाला’ कार्यक्रम पांच मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष इस आयोजन का विषय है 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' है।
दिलजीत के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी पहली बार मेट गाला में नजर आएंगी। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करके बताया कि वह न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं।
खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी इस फैशन समारोह में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)