देश की खबरें | दिलीप कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए: सायरा बानो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा है कि उनके दिवंगत पति एवं अभिनेता दिलीप कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के ‘‘कोहिनूर’’ हैं।

मुंबई, 15 जून अभिनेत्री सायरा बानो ने कहा है कि उनके दिवंगत पति एवं अभिनेता दिलीप कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के ‘‘कोहिनूर’’ हैं।

सायरा ने मंगलवार शाम भारत रत्न डॉ. आंबेडकर पुरस्कार समारोह में शिरकत की, जहां केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिलीप कुमार को सम्मानित किया। दिलीप कुमार का पिछले साल 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कार्यक्रम में आठवले ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार करें।

इस बारे में पूछे जाने पर सायरा बानो ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ ऐसा जरूर होना चाहिए, क्योंकि दिलीप साहब हमारे देश के लिए कोहिनूर हैं। इसलिए, कोहिनूर को भारत रत्न जरूर मिलना चाहिए।’’

सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 1966 में शादी की। दोनों ने ‘सगीना’ और ‘गोपी’ जैसी कई फिल्मों में साथ-साथ काम किया।

समारोह में सायरा बानो बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने अपने आंसू पोछते हुए कहा, ‘‘ इसी वजह से, मैं किसी कार्यक्रम में नहीं जाती, क्योंकि मुझे बेहद बुरा लगता है, लेकिन मैं क्या कर सकती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि वह अब भी यहीं हैं, सब कुछ देख रहे हैं, मेरे साथ हैं। वह मेरी यादों में नहीं हैं, वह हर कदम पर मेरे साथ हैं। मैं यह सोचकर अपना जीवन काट सकती हूं कि वह मेरे साथ हैं।’’

अभिनेत्री (77) ने कहा, ‘‘ मैं यह कभी नहीं सोचूंगी कि वह नहीं है, इसलिए मेरे लिए यह विश्वास करना आसान है कि वह मेरे साथ हैं और हमेशा मेरा साथ देंगे..मेरा कोहिनूर।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\