एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दीक्षा फिनलैंड में 26वें स्थान पर रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर रहीं।

खेल की खबरें | दीक्षा फिनलैंड में 26वें स्थान पर रहीं

सियुनटियो (फिनलैंड), दो जुलाई भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर रहीं।

दीक्षा ने अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से कुल तीन अंडर 213 का स्कोर बनाया।

वह भारतीय गोल्फरों के बीच शीर्ष पर रहीं। प्रणवी उर्स ने भी अंतिम दौर में 71 के स्कोर से संयुक्त रूप से 32वां स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट में कट हासिल करने वाली एक अन्य भारतीय वाणी कपूर अंतिम दौर में दो ओवर 74 के स्कोर से संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर रहीं।

इससे पहले त्वेसा मलिक, रिद्धिमा दिलावरी, सहर अटवाल और अमनदीप द्राल कट हासिल करने में नाकाम रहे।

स्पेन की कार्मेन अलोंसो ने स्वीडन की योहाना गुस्तावसन को पछाड़कर अपना पहला लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).