Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिग्विजय को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा- भाजपा विधायक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दिये हालिया बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

Digvijay Singh (Photo : X)

भोपाल, 9 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दिये हालिया बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शर्मा ने कहा कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को हराकर उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा. शर्मा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके वकील बयान की जांच कर रहे हैं.

शर्मा ने सोमवार को ब्यावरा में संवाददाताओं से कहा था, ''भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार (रोडमल नागर) को ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र (राजगढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा) में एक लाख से अधिक वोटों और लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प दोहराया है.'' उन्होंने कहा, ''जो 'राजा' (सिंह) यहां घूम रहे हैं, उन्हें इस तरह बोरिया बिस्तर बांधकर भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में ही जगह मिलेगी क्योंकि उनके प्रशंसक अब मध्य प्रदेश और देश में तो हैं नहीं, लेकिन सीमा पार जरूर मौजूद हैं. यह भी पढ़ें : Maharashtra: शरद पवार ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं.'' सिंह ने शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''मैं इस बारे में कोई नयी बात नहीं करना चाहता. उनके पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है. मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे.''

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड